माजी क्रीडा सहसंचालक, क्रीडा विभाग, महाराष्ट्र शासन तथा नॅशनल स्विमिंग कोच
स्विमिंग सीखने से पहले, पेरेंट्स को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
प्रॉपर स्विमिंग कोचिंग सेंटर: एक अच्छा और प्रतिष्ठित स्विमिंग कोचिंग सेंटर चुनें, जो सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करता हो।
क्वालिफाइड कोच: सुनिश्चित करें कि स्विमिंग कोच प्रशिक्षित और अनुभवी हो।
सुरक्षित पूल: पूल की सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखें।
प्रॉपर हायजिनिक पूल: पूल की नियमित रूप से सफाई और रखरखाव का ध्यान रखें।
लाईफ सेविंग इक्विपमेंट्स: सुनिश्चित करें कि पूल में लाईफ सेविंग इक्विपमेंट्स जैसे कि लाइफ जैकेट, फ्लोटेशन डिवाइस आदि उपलब्ध हों।
प्रॉपर ट्रेंड लाईव्ह: सुनिश्चित करें कि स्विमिंग कोच प्रशिक्षित और अनुभवी हो और वे बच्चों को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से स्विमिंग सिखा सकते हों।
7. सीखने के लिए दबाव न लाये : छोटे बच्चो को सीखने के लिए भेजते समय, उन पर सीखने के लिए कोई दबाव न लाये. 8.जीवन कौशल्य: तैरणा सीखना यह एक केवल कौशल ही नही तो यह एक आज के वैज्ञानिक योग के जीवन मे आवश्यक गुण हुआ है.
9. जल केंद्र नियमो का पालन करे : जल केंद्र या स्विमिंग पूल पर जो भी नियम होते है, उसका ध्यान से पालन करना जरुरी है.
इन बातों का ध्यान रखकर, पेरेंट्स अपने बच्चों को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से स्विमिंग सिखा सकते हैं।
नॅशनल क्राईम ब्युरो रेकॉर्ड (NCRB) के नुसार भारत देश मे हर दिन अंदाजन सौ लोगो की पानी मे डूब कर मृत्यू होती है. यह एक भयावह स्थिती है. रोड एक्सीडेंट के बाद एक्सीडेंटल कारण मृत्यू होने का दुसरा कारण पाणी मे डुबना यह है . पाणी मे डूबकर मृत्यू होने के अनेक वजह हो सकती है. हम निश्चित रूप से उस पर नियंत्रण रख सकते है . स्विमिंग एक उत्कृष्ट व्यायाम है, खासकर गर्मियों में। लेकिन स्विमिंग पूल, समुद्र तट, या नदी में स्विमिंग करते समय सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
पाणी मे डूबने की रोकथाम (Drowning Prevention) के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) , नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ स्विमिंग इंडिया, जेडी स्पोर्ट्स फाउंडेशन नागपूर, वॉटर वर्ल्ड पुणे और अन्य संगठनों ने कई दिशानिर्देश और सिफारिशें जारी की हैं। और उसी के साथ जनजागृती अभियान चला रहे है!
स्विमिंग के दौरान ध्यान में रखने वाली कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं:
सुरक्षित स्थान: स्विमिंग पूल, समुद्र तट, या नदी में स्विमिंग करते समय सुनिश्चित करें कि यह स्थान सुरक्षित है।
पर्यवेक्षण: स्विमिंग करते समय हमेशा एक प्रशिक्षित और अनुभवी पर्यवेक्षक की उपस्थिति में रहें।
सुरक्षा उपकरण: स्विमिंग पूल या समुद्र तट पर सुरक्षा उपकरण जैसे कि लाइफ जैकेट, फ्लोटेशन डिवाइस आदि का उपयोग करें।
स्विमिंग कौशल: स्विमिंग करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त स्विमिंग कौशल है।
स्वास्थ्य और स्वच्छता: स्विमिंग पूल या समुद्र तट पर स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
अकेले स्विमिंग नही करना चाहिए.
प्रतिबंधित जलक्षेत्र मे स्विमिंग नही करना चाहिए.
जलकेंद्र मे निर्धारित नियमका नियमोका पालन करे.
दुसरो की जान बचाने के पहले स्वयं को सुरक्षित रखे .
जल केंद्र पर छोटे बच्चो की तरफ विशेष स्थान रखे.
इन सावधानियों का पालन करके, हम स्विमिंग के दौरान या सीखने के दौरान पाणी मे डूबने की जोखिम को कम कर सकते हैं. सुरक्षित और आनंददायक स्विमिंग अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
